फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Malu: कुबेर ग्रुप के मालिक के हादसे की जांच के लिए SIT गठित; टैंकर की टक्कर के बाद कार में लगी थी आग

Sat, 26 Aug 2023 09:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस गाड़ी में उद्योगपति सवार थे उसमें पीछे से एक ईंधन टैंकर ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर विकास मालू का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रॉल्स रॉयस फैंटम में टैंकर की टक्कर के बाद आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय कार की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जिससे टैंकर सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब चार लोगों के घायल होने की खबर है। कार कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की बताई जा रही है। हादसे में उनके भी घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन


दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस गाड़ी में उद्योगपति सवार थे उसमें पीछे से एक ईंधन टैंकर ने टक्कर मारी है। बता दें कि ये वही विकास मालू हैं जो फिल्म अभिनेता और निर्देशक रहे सतीश कौशिक के दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें