दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर विकास मालू का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रॉल्स रॉयस फैंटम में टैंकर की टक्कर के बाद आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय कार की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जिससे टैंकर सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब चार लोगों के घायल होने की खबर है। कार कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की बताई जा रही है। हादसे में उनके भी घायल होने की खबर है।
दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस गाड़ी में उद्योगपति सवार थे उसमें पीछे से एक ईंधन टैंकर ने टक्कर मारी है। बता दें कि ये वही विकास मालू हैं जो फिल्म अभिनेता और निर्देशक रहे सतीश कौशिक के दोस्त हैं।