फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter: राहुल गांधी का ट्वीट- 'कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, न जाने...'

Fri, 10 Jul 2020 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
यूपी के कुख्यात गैंगस्टर, पांच लाख के इनामी बदमाश और आठ पुलिस वालों का हत्यारोपी विकास दुबे आज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इसके बाद से ही इस एनकाउंटर के तरीके पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। मायावती से लेकर अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी आदि नेताओं के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी विकास के एनकाउंटर पर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट में एक शायरी के माध्यम से इशारों में ये कहने की कोशिश की है कि विकास इसलिए मारा गया क्योंकि अगर वह मुंह खोलता तो कई लोगों पोल खुल सकती थी। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली'।
 
प्रियंका गांधी ने किया था ये ट्वीट-
प्रियंका गांधी ने भी विकास दुबे की मौत के बाद ट्वीट किया कि, अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको संरक्षण देने वाले लोगों का क्या? इस तरह उन्होंने विकास जैसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


मायावती ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मायावती ने लगातार दो ट्वीट कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड की तथा साथ ही इसके मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने व उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।'

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यह उच्च-स्तरीय जांंच इसलिए भी जरूरी है ताकि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इंसाफ मिल सके। साथ ही, पुलिस व आपराधिक राजनीतिक तत्वों के गठजोड़ की भी सही शिनाख्त करके उन्हें भी सख्त सजा दिलाई जा सके। ऐसे कदमों से ही यूपी अपराध-मुक्त हो सकता है।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें