फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के इस नेता पर विजेंद्र गुप्ता ने लगवाई धारा 502, ट्विटर पर दी थी धमकी

Mon, 26 Feb 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंदर गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

आप नेताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली सरकार में प्रतिपक्ष नेता विजेन्द्र गुप्ता की शिकायत पर आप नेता दलीप कुमार के खिलाफ असंज्ञेय अपराध के तहत संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


या ये कहा जा सकता हैकि आप नेता के खिलाफ एफआईआर की जगह एनसीआर(असंज्ञेय अपराध) दर्ज की गई है। एनसीआर में आईपीसी की धारा 506 लगाई गई है।

इसके तहत दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती, बल्कि कोर्ट में रिपोर्ट पेश करती है। कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रतिपक्ष नेता विजेन्द्र गुप्ता ने 23 फरवरी को संसद मार्ग थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 23 फरवरी, 2018 को मुझे मेरे ट्विटर पर करावल नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता दलीप कुमार जान से मारने की धमकी दी।

Trending Videos
विज्ञापन

किया था ये ट्वीट

ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि मत जाना गुप्ता जी केजरीवाल के पास, केजरीवाल और उसके गुंडे तुम्हे थप्पड़ से अपना हाथ साफ नहीं करेंगे, बल्कि जनता के बीच तुम्हे भगा-भगा कर हाथ पांव, डंडा जो मिलेगा उससे पिटेंगे। प्रतिपक्ष नेता ने ट्विटर की एक प्रति अपने शिकायत के साथ संलग्न की है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाजपा विधायक की शिकायत पर असंज्ञेय धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि असंज्ञेय धाराओं में दर्ज मामले में दिल्ली पुलिस की गिरफ्तार नहीं करती है, बल्कि कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करती है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस कर्मियों को ठुल्ला कहने पर दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कई थानों में असंज्ञेय धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन मामलों में अरविंद केजरीवाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें