फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट पर विजय गोयल रखेंगे सजगता उपवास

Fri, 08 May 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय गोयल - फोटो : getty
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने निर्णय लिया है कि शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर एक दिन का सजगता उपवास रखेंगे। गोयल ने कहा वे कोराना के विषय में कोई राजनीति नहीं करना चाहते। वे सिर्फ केजरीवाल सरकार को कुछ बातों पर सजग कर रहे हैं और जनता को केजरीवाल सरकार की मनमानियों से सजग रहने को कह रहे हैं, ताकि कोरोना संकट के समय में और उसके बाद भी लोग महंगाई से बच सकें।

विज्ञापन


गोयल ने कहा कि दिल्ली में सभी 11 जिले रेड जोन में हैं और 5532 मामले कोरोना वायरस के हो गए हैं। 65 से अधिक मौत हो चुकी हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार यदि इसी तरह से लापरवाही और मनमानी करती रही तो दिल्ली में भयंकर स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। 45 दिनों के लॉकडाउन की सारी मेहनत पर उन्होंने रेड जोन में शराब की दुकानें खोलकर पानी फेर दिया और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़वा दी। इसके अगले तीन दिनों में 1500 नए मामले और बढ़ गए। 

सिपाही की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया
 दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित कांस्टेबल अमित राणा की मृत्यु पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने दुख व्यक्त किया है। कहा है कि अगर समय पर इलाज मिला होता तो कोरोना योद्धा की जान बच सकती थी। यह दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा है, जिसमें पुलिसकर्मी की मृत्यु को ध्यान में रखते हुए कोरोना योद्धाओं के इलाज के लिए दिल्ली में आपातकालीन व्यवस्था कराने की अपील की है। 
विज्ञापन


पत्र की कॉपी दिल्ली के उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री को भी भेजी है। वहीं, प्रदेश भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बृहस्पतिवार को बैठक की। बैठक में दिल्ली के अस्पतालों की लचर व्यवस्था पर चिंता जाहिर की गई। चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार रोहिल्ला ने कहा कि धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर मुश्किल हालातों में दिल्ली के अस्पतालों में काम करने को मजबूर है। कोरोना वायरस से सीधे जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को ही सुरक्षा उपकरणों की कमी हो रही है। 

आरएमएल से भागा कोरोना संदिग्ध, दबोचा
आरएमएल से बृहस्पतिवार दोपहर कोरोना संदिग्ध फरार हो गया, जिसे कनॉट प्लेस से दबोच लिया गया। वह एंबुलेंस में नहीं बैठ रहा था तो कर्मचारियों ने उसकी हल्की पिटाई कर दी। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घोंडा निवासी 19 वर्षीय युवक आरएमएल में तीसरी मंजिल पर कोविड वार्ड में भर्ती है। उसका कोरोना टेस्ट हो गया है और रिपोर्ट आना बाकी है। दोपहर में यह युवक लिफ्ट से तीसरी मंजिल से नीचे आया और भागने लगा। वार्ड के डॉक्टर को इसकी भनक लग गई। आरएमएल के कर्मचारी इसके पीछे भागे और युवक को बाबा खड़क सिंह मार्ग, सीपी से पकड़ लिया। युवक जब एंबुलेंस में नहीं बैठ रहा था तो कर्मचारियों ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी थी। किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें