फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विग्नेश्वरा डेवलपर्स का एमडी सुनील दहिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने विग्नेश्वरा डेवलपर्स के निदेशक सुनील दहिया को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने दो प्रोजेक्ट में सात सौ लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश करवा कर 160 करोड़ की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से एक  बीएमडब्ल्यू कार, एक आईपॉड, लैपटॉप, क्रेडिट व डेबिट कार्ड बरामद किया है। सुनील दहिया व उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा व गुड़गांव के सुशांत लोक थाने में सात मामले दर्ज हैं।

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मंगेश कश्यप ने बताया कि कंपनी के निदेशक सुनील दहिया, संजय दहिया और दरयु दहिया के खिलाफ सितंबर में धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव में बनने वाले दो प्रोजेक्टों में निवेश करने वाले फंसे

इन लोगों ने व्यक्तिगत व मीडिया के माध्यम से मानेसर औैर गुड़गांव में बनने वाले अपने दो प्रोजेक्टों में लोगों से रुपये निवेश करने के लिए कहा। प्रोजेक्ट के पूरा होने तक निवेशकों को उनकी रकम पर लाभ कमाने के लुभावने ऑफर भी दिए।  

तय समय पर प्रॉपर्टी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने कंपनी से संपर्क किया, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। पता चला कि कंपनी को निर्माण करने की मंजूरी ही नहीं मिली है।

शिकायत के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वह सपरिवार मयूर विहार फेज एक स्थित मेधा अपार्टमेंट में रहता है। शिकायत दर्ज होने के बाद से दिल्ली के पांच सितारा होटलों में छिप कर रह रहा था और बृहस्पतिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ भागने की तैयारी में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें