फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ विजिलेंस जांच

Wed, 12 Aug 2015 06:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के दो पूर्व नगर आयुक्त की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की शिकायत पर विजिलेंस ने खुली जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस अब उनके कार्यकाल के कार्यों की जांच करेगी।
विज्ञापन


पूर्व नगर आयुक्त बसंत लाल और जितेंद्र सिंह के खिलाफ यह विजिलेंस जांच शुरू हुई है। बता दें कि बसंत लाल के कार्यकाल में बिना कार्यकारिणी समिति और सदन की सहमति के जमीनों को कई लोगों को दे दिया गया था।

इनमें निपुण बिल्डर को दी गई जमीन भी शामिल थी। उनके कई अन्य काम भी विवादों के घेरे में रहे थे। इसी तरह जितेंद्र सिंह के कार्यकाल में खोखे आवंटन, आदर्श पार्क को लीज पर देने, क्रासिंग्स सिटी से बिना कार्यकारिणी और सदन की सहमति के लैंड एक्सचेंज कर दिया था।
विज्ञापन


उनके ये निर्णय विवादों में रहे थे। हालांकि शासन ने उनके सभी फैसलों को निरस्त कर दिया था। पूर्व नगर आयुक्त बसंत लाल के कार्यकाल में निपुण बिल्डर को दी गई जमीन की शिकायत बीते साल की गई थी।

हालांकि निगम अधिकारी इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहे, लेकिन अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने दोनों नगर आयुक्त के खिलाफ खुली विजिलेंस जांच शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें