फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सतर्कता विभाग ने PWD के तीन अधिकारियों को भेजा नोटिस, CM आवास निर्माण मामले में मांगा जवाब

Mon, 19 Jun 2023 11:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सतर्कता विभाग ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ यह नोटिस जारी किया है और समय सीमा के भीतर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम आवास निर्माण मामले में दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा है। इन पर सीएम आवास के नवीनीकरण के दौरान नियमों में कथित तौर पर उल्लंघन करने का आरोप हैं और सतर्कता विभाग इस मामले में इन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

विज्ञापन

सतर्कता विभाग ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ यह नोटिस जारी किया है और समय सीमा के भीतर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि सीएम आवास के इंटीरियर डिजाइनिंग में बदलाव किए गए और परियोजना में खर्च की गई कुल रकम व स्वीकृत की गई राशि में बड़ा अंतर पाया गया है। पाया गया कि पुराने ढांचे को बिना सर्वेक्षण के ध्वस्त कर दिया गया, जबकि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए नए भवन के लिए किसी भवन योजना को मंजूरी भी नहीं दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें