पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुछ स्क्रीन दोबारा से चालू कर दी गईं, लेकिन जो स्क्रीन चालू नहीं हुईं वहां बैठे दर्शकों को टिकट का पैसा वापस दिलाया गया। पुलिस देर रात तक मॉल में मौजूद रही। शुक्रवार को गदर 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई। रिलीज के पहले दिन ही बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंचे।
सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल में शुक्रवार रात पीवीआर सिनेमा में भी गदर 2 व अन्य फिल्मों का प्रसारण किया जा रहा था। देर रात अचानक तकनीकी खामी के कारण फिल्म का प्रसारण रुक गया और दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि फिल्म का प्रसारण बंद होने की सूचना पर वह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बातचीत करने पर सिनेमा प्रबंधन ने टिकटों का पैसा दर्शकों को वापस करना शुरू कर दिया।