बागपत के गांव दाहा निवासी निर्भय सिंह का कहना है कि उनके भाई कमल सिंह राणा को दो माह पहले उनकी भाभी सरिता ने संजय गुर्जर, गौरव त्यागी व अमित के साथ मिलकर अपहरण कर दुहाई स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया गया। आरोप है कि जिस केंद्र में भर्ती कराया वह भी अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।
केंद्र में सभी ने मिलकर भाई की पिटाई कर उनका हाथ तोड़ दिया और जान से मारने का प्रयास किया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित को परिजनों के साथ भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जो भी मामले में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।