फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिएटर में रील पर नहीं रियल 'गदर': सिनेमा हॉल में हुआ कुछ ऐसा कि बुलानी पड़ी पुलिस, नजारा देख दर्शक रह गए दंग

Sat, 12 Aug 2023 09:51 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुछ स्क्रीन दोबारा से चालू कर दी गईं, लेकिन जो स्क्रीन चालू नहीं हुईं वहां बैठे दर्शकों को टिकट का पैसा वापस दिलाया गया। पुलिस देर रात तक मॉल में मौजूद रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित डीएलएफ मॉल में रिलीज के पहले दिन तकनीकी खामी के कारण गदर-2 फिल्म का प्रसारण रुक गया। इसके चलते दर्शकों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, यहां गदर 2 के अलावा अन्य फिल्में भी चल रही थीं।

विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुछ स्क्रीन दोबारा से चालू कर दी गईं, लेकिन जो स्क्रीन चालू नहीं हुईं वहां बैठे दर्शकों को टिकट का पैसा वापस दिलाया गया। पुलिस देर रात तक मॉल में मौजूद रही। शुक्रवार को गदर 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई। रिलीज के पहले दिन ही बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंचे। 
विज्ञापन

सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल में शुक्रवार रात पीवीआर सिनेमा में भी गदर 2 व अन्य फिल्मों का प्रसारण किया जा रहा था। देर रात अचानक तकनीकी खामी के कारण फिल्म का प्रसारण रुक गया और दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि फिल्म का प्रसारण बंद होने की सूचना पर वह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बातचीत करने पर सिनेमा प्रबंधन ने टिकटों का पैसा दर्शकों को वापस करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें