फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क 'मौत का खेल': ग्रेनो वेस्ट में कार से स्टंटबाजी... कभी खिड़की तो कभी सनरूफ से बाहर आकर मचाया उत्पात

Tue, 19 Nov 2024 06:31 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

स्टंटबाजी के कारण ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हुई और कई बार दुर्घटना होने की स्थिति बनी। कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ियों को जिग-जैग तरीके से चला रहे थे।
विज्ञापन
स्टंटबाजी करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) वेस्ट में कार सवार युवकों द्वारा कारों से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोमवार का बताया गया है। वीडियो में कुछ कार सवार युवकों को तेज गति से गाड़ी चलाते और खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस की ओर से तीन कारों का अलग-अलग मद में 70500 रुपये का चालान किया है।

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने वीडियो एक्स पर ट्वीट करके लिखा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिंक रोड पर स्पर्श ग्लोबल स्कूल के पास से तिलपता चौक और एक मूर्ति चौक के बीच कार सवार युवकों द्वारा स्टंट किया गया। स्टंटबाजी के कारण ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हुई और कई बार दुर्घटना होने की स्थिति बनी। कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ियों को जिग-जैग तरीके से चला रहे थे, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। 
विज्ञापन

जिन कारों से स्टंट किया गया है। उनमें स्विफ्ट, सफारी आदि कार शामिल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज आवाज में संगीत बजाने के बाद स्विफ्ट सवार में युवक विंडो सीट से बाहर आकर शोर मचा रहा है। वहीं कार की सनरूफ से बाहर आकर कार को हिला रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। कार की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें