सोशल मीडिया पर दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें नशे में धुत्त कुछ सरकारी कर्मचारी दफ्तर परिसर में बैठकर ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बोर्ड ने चारों आरोपी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बोर्ड को मिली इस वीडियो में चार कर्माचारी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कर्मी आपस में जिस लहजे में बातचीत कर रहे हैं, वह भी शिष्टाचार के खिलाफ है।
इन सब के साथ ही वीडियो में यह भी दिख रहा है कि, एक व्यक्ति को बोतल, ग्लास और नमकीन लाने के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि बोर्ड को इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। विभागीय जानकारी के मुताबिक यह विडियो पंजाबी बाग के क्षेत्रीय कार्यालय की है, जिसकी छानबीन की जा रही है।
इस मामले पर बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि बोर्ड दफ्तर के परिसर में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। विडियो के आधार पर चार कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।