फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल, घायल मासूम के ऑपरेशन कर काटने पड़े कान

Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के बसंतकुज इलाके में हुई घटना में कार की टक्कर से हुई घायल आशिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसंतकुंज इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कार चालक पहले एक बच्ची को टक्कर मारता है फिर उसे घसीटता हुआ 100 मीटर तक ले जाता है।
विज्ञापन


बच्ची तो सुरक्षित है, मगर उसकी सुनने की शक्ति काफी हद तक चली गई है। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन कर उसके दोनों कान काफी हद तक काटने पड़े हैं। वसंतकुंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ढाई वर्षीय बच्ची का नाम आशिका है। घटना 19 अक्तूबर की है। ईको कार चला रहा रूपेश बच्ची को पहले टक्कर मारता है। इससे बच्ची कार के नीचे आ जाती है। इसके बाद कार बच्ची को करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बच्ची तेज आवाज से डरती है

​हालांकि, रूपेश को पता नहीं था कि बच्ची कार के नीचे आ गई है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोग व सिक्योरिटी गार्ड कार के पीछे दौड़कर उसे रुकवाते हैं।

आशिका को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। ऑपरेशन कर मासूम के दोनों कान काफी हद तक काटने पड़े हैं। उसकी सुनने की शक्ति काफी हद तक जा चुकी है

अब वह तेज आवाज से डरती है। उधर, आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामला भी बेहद हल्की धाराओं में दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें