फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : कानून तोड़ते रंगेहाथ पकड़ाई दिल्ली पुलिस

Wed, 13 Jan 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस राहगीरों और आम जनता पर तो ट्रैफिक नियमों का पालने करवाने और चालान करने के लिए तो सख्त नजर आती है।
विज्ञापन


लेकिन खुद नियमों को दरकिनार कर नियमों के पुलिस पर लागू न होने का दावा कर रही है। दरअसल द लॉजिकल इंडियन वेबसाइट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस एक शख्स का चालान करती है।

वीडियो और उस शख्स के मुताबिक पुलिस ट्रैफिक नियम को तोड़ने के चलते व्यक्ति पर जुर्माना लगाती है। इस जुर्माने को ये शख्स अदा भी करता है।

लेकिन कुछ ही देर बाद वह देखता है कि एक पीसीआर वैन वहां से गुजर रही है। जिसमें एक ड्राइवर और दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल सवार है। पीसीआर वैन में कांस्टेबल और ड्राइवर दोनों ने ही सीट बेल्ट नहीं बांधी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कारण पूछने पर मिले बेतुके जवाब

इसका वह शख्स विरोध करता है और पूछता है कि खुद पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन क्यों नही कर रही है। इतना ही नहीं उस शख्स का चालान करने वाला एक अन्य पुलिस कांस्टेबल भी उन्हें इसके लिए नहीं टोकता है।

ऐसे में वह शख्स खुद ही दिल्ली पुलिस के ड्राइवर और कांस्टेबल ये सीट बेल्ट न बांधने की वजह पूछता है तो उसे बेतुके जवाब दिए जाते है।

ड्राइवर कहता है कि पीसीआर में बैठे लोगों के लिए सीट बेल्ट जरूरी नही है। पीसीआर में हुक न होने के चलते भी सीट बेल्ट न पहनने में कोई दिक्कत नहीं है।

हालांकि बहस के बाद ये लोग सीट बेल्ट बांधने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन ये जाहिर है कि पुलिस का खुद को नियम से उपर रखने और बताने का रवैया आम जनता को संदेश देने के लिहाज से बेहद गलत है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें