फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां के खाने में चूहा मिलने का वीडियो वायरल, छापा     

Mon, 14 Jan 2019 09:03 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Rat found in Restaurant
विज्ञापन

फरीदाबाद के नेहरू ग्राउंड स्थित शहनाई रेस्तरां में पनीर की सब्जी में जिंदा चूहा मिलने का रविवार को एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद खाद्य प्राधिकरण टीम ने सोमवार को छापेमारी कर दी। रेस्तरां के कई अन्य खाद्य में भी खामियां पाई गई। इसे देखते हुए विभाग की टीम ने पनीर, आटे और टोमेटो सॉस के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।  

विज्ञापन

    
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे उन्हें एक वीडियो मिला। इसमें एक युवक ने शहनाई रेस्तरां से मंगाए गए खाने में चूहे का बच्चा मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि युवक के दिखाए वीडियो में पनीर की सब्जी में चूहा दिखाई दे रहा था। ऐसे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अगले दिन सुबह ही छापेमारी की।  
विज्ञापन

अन्य खाद्य पदार्थ में भी मिले कीड़े      
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्हें आटे में कीड़े मिले हैं। शक के आधार पर पनीर और टोमेटो सॉस के भी नमूने भरे गए हैं। शहनाई रेस्तरां के पंजीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। सिंह ने बताया कि नमूने फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा नमूने फेल होने पर रेस्तरां के पंजीकरण में भी बाधा आ सकती है। उधर, रेस्तरां संचालक सुनील पॉल का आरोप है कि कुछ लोगों ने साजिश रचकर उनके रेस्टोरेंट को बदनाम करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें