फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबारी कागज पर अब रेलवे में नहीं बिकेगी पूड़ी-पकौड़ी

Sun, 07 May 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वेंडर अखबारी कागज पर खाद्य सामग्री लपेटकर नहीं बेच सकेंगे। अखबार में खाद्य सामग्री बेचते पकड़े जाने पर रेलवे की ओर से वेंडर पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रेलवे कैंटोनमेंट बोर्ड के अनुसार अखबारों में प्रयोग होने वाली स्याही में कई तरह के केमिकल होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने फुड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया को इसे सख्ती से रोकने के आदेश जारी किए हैं। 

रेलवे स्टेशनों पर पकौड़े, पूड़ी और गर्म समोसे बेचने वाले घूमते रहते हैं। प्लेटफार्म पर ट्रेन के रूकते ही यह वेंडर गाड़ी में चढ़कर खाद्य सामग्री बेचने लगते हैं। अधिकतर वेंडर सामान को अखबारी कागज में लपेटकर देने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन


अखबार में रखकर खाद्य सामग्री देने से उस पर लगा केमिकल खाने सामान पर लग जाता है और खाने के साथ यह केमिकल पेट में चला जाता है। इस मामले को देखते हुए केंटोनमेंट बोर्ड ने अखबारी कागज में खाद्य पदार्थ लपेटकर देने पर बैन लगा दिया। 

इस संबंध में रेलवे अस्पताल के सीएमओ डॉ. राजेश सब्बरवाल ने बताया कि स्टेशनों पर अखबार पर पूरी तरह बैन कर दिया गया है। यहां पर सिल्वर फॉयल वाली प्लेटों में खाद्य सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें