फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंडाइन डे: अश्लील हरकतों फोटो खींचेगी पुलिस

Sat, 07 Feb 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर अगर कोई जोड़ा प्रेम के नाम पर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता करते हुए पाया गया तो उनकी फोटो खींचकर परिजनों को दिखाई जाएगी। यह काम शहर की महिला पुलिसकर्मी करेंगी। हालांकि, इस दौरान किसी से अभद्रता नहीं की जाएगी। एसपी ने इसके लिए साफ निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


महिला शक्ति सामाजिक समिति की जिलाध्यक्ष अंजू पुंडीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मिला। उन्होंने एसपी से कहा कि वेलेंटाइन डे पर शहर में कुछ जोड़े अश्लीलता फैलाते हैं।

उन्होंने 14 फरवरी को अभियान चलाकर ऐसे युवक-युवतियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस पर एसपी ने उन्हें बताया कि महिला पुलिसकर्मी फोटोग्राफर के साथ शहर के सार्वजनिक स्थलों का दौरा करेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ संगठन की महिलाएं भी रह सकती हैं। अश्लील हरकतें करने वाले युवक-युवतियों के फोटो खींचकर परिजनों को दिखाए जाएंगे, ताकि भविष्य में वे ऐसा दोबारा न करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें