फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब मंडी में घुसते ही होगा वाहन का वजन, ऑनलाइन होगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादपुर समेत दिल्ली की मंडियों में सीसीटीवी से होगी निगरानी
विज्ञापन

सीवर और टूटी सड़कों की मरम्मत के साथ सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त, मंडियों के कायाकल्प की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की मंडियों में अब ट्रक और दूसरे मालवाहक वाहनों की एंट्री से लेकर वजन तक की प्रक्रिया तकनीक से जोड़ी जाएगी। मंडी में प्रवेश करते ही वाहन का वजन करने और ऑनलाइन एंट्री की व्यवस्था तैयार की जा रही है। आजादपुर समेत राजधानी की मंडियों में सीसीटीवी, बेहतर सीवर सिस्टम और टूटी सड़कों की मरम्मत के साथ बुनियादी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने यह जानकारी दी है।

मंत्री ने बताया कि मंडियों के प्रवेश द्वार पर ऑनलाइन एंट्री व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम चल रहा है। वाहनों के वजन की प्रक्रिया को भी तकनीक से जोड़ा जाएगा। इससे मंडी में आने वाले मालवाहक वाहनों का वजन प्रवेश के समय ही दर्ज किया जा सकेगा। सरकार का दावा है कि इससे व्यवस्था ज्यादा व्यवस्थित और आधुनिक होगी। मंडी परिसर में सुरक्षा और निगरानी मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ मंडी परिसर में पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीवर और सड़क सुधार का काम जल्द
आजादपुर मंडी समेत अन्य मंडियों में बुनियादी ढांचे को सुधारने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सीवर व्यवस्था बेहतर करने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है। टूटी सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापारियों और अधिकारियों से सहयोग की अपील की गई है। कूड़े का समयबद्ध और उचित निस्तारण के लिए योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


कैंटीन शुरू, जल्द खुलेगा आरोग्य मंदिर
आजादपुर मंडी में अटल कैंटीन शुरू की गई है, जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी शुरू किया जाएगा। इससे मंडी में काम करने वाले श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को सस्ता भोजन और स्वास्थ्य सुविधा एक ही परिसर में मिलेंगी। केंद्र की शक्ति की सप्तधारा से कृषि क्षेत्र और कृषि से जुड़े समस्त व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसका लाभ दिल्ली के किसानों और मंडियों को भी भरपूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें