फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा स्थल से 800 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे वाहन

Wed, 06 Mar 2019 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
pm modi rally
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर वजीराबाद रोड से कोई भी प्राइवेट वाहन सभा स्थल की ओर नहीं आने दिया जाएगा। सभा स्थल के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाई जा रही है। जिसका रास्ता वजीराबाद रोड से दिया गया है। 

विज्ञापन


हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से सभा स्थल करीब 600 मीटर दूरी पर है। वहीं वजीराबाद रोड से सभा स्थल की दूरी लगभग 800 मीटर है। प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम के दिन वजीराबाद से सिविल टर्मिनल की ओर किसी भी प्राइवेट वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

यहां से सभा स्थल की ओर प्राइवेट वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सभा स्थल से कुछ मीटर दूरी पर खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


पार्किंग स्थल में प्रवेश का रास्ता वजीराबाद रोड से दिया गया है। वाहन चालक पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल ही सभा स्थल पहुंचेंगे। इसके साथ ही सिकंदरपुर गांव के लोगों के वाहन भी इस रास्ते से नहीं जाने दिए जाएंगे। वैकल्पिक रास्ते से सिंकदरपुर गांव के लोग आ जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें