पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिंग रोड पर आश्रम चौक से वाया धौला कुआं आजादपुर तक, रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े से आश्रम चौक तक, बाहरी रिंग रोड पर मुकारबा चौक से ओल्ड वजीराबाद पुल तक, बाहरी रिंग रोड पर सिविल लाइंस लाइट सिग्नल से चंदगीराम अखाड़े तक, एनएच-24 पर मिलेनियम पार्क से गाजीपुर बॉर्डर तक, पुश्ता रोड पर अक्षरधाम फ्लाईओवर से गीता कॉलोनी तक और पुश्ता रोड पर चिल्ला बॉर्डर से गीता कॉलोनी तक वाहन 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलते हैं।
सलीमगढ़ बाईपास, एनएच-10 पर घेवरा क्रॉसिग से टीकरी बॉर्डर तक, बारापूला फ्लाईओवर पर सराय काले खां से सेवा नगर तक, डीएनडी-मयूर विहार लिंक रोड, नोएडा टोल रोड, एनएच-1 पर सिंधु बॉर्डर से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक और एनएच-8 पर परेड ग्राउंड से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक वाहन 70 किमी प्रतिघंटे की गति से चलते है।