फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-9 पर मृत पशुओं से भरा वाहन पलटा, लोगों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 22 Dec 2018 12:52 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में एनएच-9 (पूर्व में एनएच-24) पर बृहस्पतिवार देर रात मृत पशुओं को लेकर जा रहा एमसीडी का वाहन टायर फटने से पलट गया। जिससे सड़क पर चारों ओर मृत पशुओं (गाय, भैंस और बछड़े) के अवशेष फैल गए। इधर, गाजीपुर व आसपास के लोगों को किसी ने सूचना दे दी कि गो तस्करों का वाहन पलटने से कई गाय समेत दर्जनों पशुओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन


खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने एनएच-9 पर जाम लगा दिया। भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना पड़ा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कल्याणपुरी थाने में उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 11.40 बजे एनएच-9 पर मैक्स अस्पताल के कट पर हुआ। एमसीडी के वाहन (टाटा-407) में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से मृत पशुओं को इकट्ठा कर गाजीपुर के निस्तारण गृह ले जाया जा रहा था। वाहन में 50 से अधिक मृत गाय-भैंसों के अलावा बछड़े भी थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अचानक टायर फटने से वाहन पलटने से पशुओं के अवशेष सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर मरे हुए पशुओं को देखा तो उन्हें लगा कि गो तस्कर मवेशियों की तस्करी कर ले जा रहे थे। देखते ही देखते खबर आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई। गाजीपुर गांव के अलावा आसपास से काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने लोगों को समझाया कि एमसीडी का ट्रक मृत पशुओं को लेकर गाजीपुर के निस्तारण गृह में लेकर जा रहा था। लोगों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने। आखिर में पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा। इसके बाद करीब दो घंटे से हाईवे पर लगे जाम को खोला गया। 

पुलिस ने रात में ही निगम कर्मियों को बुलाकर सड़क से पशुओं के अवशेषों को हटवाया। दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर सड़क को पानी से धुलवाया गया। जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा वाहन की मेकेनिकल जांच कराई जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें