फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का चालान कटा तो पता चला फर्जी था इंश्योरेंस, कोर्ट में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

Wed, 13 Nov 2019 10:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चालान की रसीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपने अपने वाहन का जो इंश्योरेंस कराया है क्या वह असली है, कहीं ऐसा तो नहीं कि आप भी किसी फर्जी इंश्योरेंस कराने वाले गैंग का शिकार हो गए हैं। जी हां विवेक विहार इलाके में दो लोगों को अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का पता तब चला, जब उनका ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा और उन्होंने कागजात कोर्ट में दिखाए। 
विज्ञापन


जांच के दौरान दोनों के इंश्योरेंस के कागजात फर्जी पाए गए। दोनों ने कोर्ट को बताया कि एक ने मेकेनिक और दूसरे ने अपने रिश्तेदार से इंश्योरेंस करवाया था। कड़कड़डूमा कोर्ट ने पुलिस से इस फर्जीवाड़े का पता करने का आदेश दिया है। 

दोनों वाहन चालकों ने फर्श बाजार थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी है। हालांकि दोनों वाहन चालक भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों विवेक विहार ट्रैफिक सर्किल में पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने के मामले में दो कार चालकों के चालान किए। 
विज्ञापन


चालान के बाद दोनों कार चालक अपनी-अपनी तारीखों पर कोर्ट में पहुंचे और इंश्योरेंस के कागजात जज के सामने पेश कर दिए। कागजात की पड़ताल हुई तो इंश्योरेंस के फर्जी होने का पता चला। कोर्ट ने फर्जी कागजात पेश करने के मामले में पुलिस से जांच करने के लिए कहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में एक वाहन चालक सुमित कुमार ने बताया कि उसने इंश्योरेंस अपने मैकेनिक शाहरुख के जरिये कराया था। दूसरे वाहन चालक आरिफ ने बताया कि उसने अपने एक परिचित के जरिये इंश्योरेंस करवाया था। 

फर्जी कागजात की बात सामने आने के बाद फर्श बाजार थाने में शिकायत दी गई। पुलिस कागजात बनाने वालों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि फर्जी इंश्योरेंस करने के पीछे कोई बड़ा गैंग सक्रिय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें