फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी सब्जियों पर भी दिखने लगा महंगाई का असर, 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा प्याज, आलू भी 30 के पार

Sun, 22 Sep 2019 04:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सब्जियां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के पहले ही हरी सब्जियों के भाव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बरसात खत्म होने और फसल खराब होने के कारण सब्जियों की आवक में भी कमी आई है। सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर में भी आवक घटी है। लिहाजा राजधानी में हरी सब्जियों सहित अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

विज्ञापन


रोजमर्रा की सब्जियों में आलू के भाव तो बढ़े ही हैं, साथ ही प्याज की कीमत तो रुलाने पर मजबूर कर रही है। आलू की कीमत खुदरा बाजार में 30 रुपये प्रतिकिलो तक हो गई है। वहीं प्याज की कीमत जहां थोक भाव में 40-45 रुपये प्रतिकिलो है, तो खुदरा बाजार में 60 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गई है। 

ऑनियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र से आने वाली प्याज दिल्ली में नहीं पहुंच रही है। इस वजह से प्याज की कीमत बढ़ गई है। पोटैटो यूनियन मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य संदीप खंडेलवाल ने बताया कि नई खेप के आलू आने के बाद ही कीमत में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खुदरा बाजार के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि हरी सब्जियों के दाम में भी अभी गिरावट की संभावना नहीं हैं। बारिश की वजह से खराब फसल का हवाला दिया जा रहा है। हरी सब्जियों के भाव की बात करें तो भिंडी इन दिनों खुदरा बाजार में 15 रुपये में 250 ग्राम मिल रही है। प्रतिकिलो भिंडी 50-60 रुपये में मिल रही है। वहीं मटर 100 रुपये के पार तो घीया प्रतिकिलो 50 रुपये मिल रहा है। तोरी का भाव भी इतना ही है।

खुदरा बाजार में सब्जियों के भाव

  • आलू 25-30 रुपये प्रतिकिलो
  • प्याज 60 रुपये प्रतिकिलो
  • भिंडी 50-60 रुपये प्रतिकिलो
  • अरबी 45-50 रुपये प्रतिकिलो
  • बैंगन 50-60 रुपये प्रतिकिलो
  • घीया 40-50 रुपये प्रतिकिलो
  • परवल 50-60 रुपये प्रतिकिलो


प्याज की कीमत नहीं घटी तो सरकार बेचेगी प्याज

दिल्ली सरकार ने कहा है कि प्याज की कीमत अगर नहीं घटी तो आने वाले दिनों में वैन और टैंपों पर सरकार कम कीमत में प्याज की बिक्री करेगी। इसे लेकर फूड व सिविल सप्लाई विभाग के कमिश्नर, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन व एग्रो प्रड्यूस मार्केटिंग कमेटियों के अधिकारियों के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने पिछले दिनों बैठक भी की है। हुसैन ने कहा है कि सभी प्यासों के बावजूद प्याज की कीमत कम नहीं हुई, तो वैन पर प्याज की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें