फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वंदे मातरम् अभियान का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
117 शिक्षण संस्थानों में हुआ वंदे मातरम् का गायन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में वंदे मातरम् अभियान चलाया। जिसका समापन शनिवार को हुआ। इसके तहत दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय सहित 117 शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ वंदे मातरम् का गायन किया। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी के भीतर राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें