फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीबीएसई करेगा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई करेगा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कौशल विषय के रूप में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों की क्षमता का निर्माण करेगा। इस संबंध में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है। इसके लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल को कश्मीरी गेट स्थित डॉ. बी.आर.अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशिक्षण ऑफलाइन मोड में आयोजित होगा। इसमें केवल वह शिक्षक हिस्सा ले सकेंगे जो स्कूलों में विषय को पढ़ा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें