फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया देखेगी: कश्मीर की घाटियों में दौड़ेगी वंदे भारत, रेलवे ने तैयार किया आधुनिक तकनीक से इस ट्रेन का रेक

Tue, 07 Jan 2025 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने कश्मीर घाटियों की पटरियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का खास रैक तैयार किया है। जनवरी महीने के आखिर तक यह ट्रेन कश्मीर के फेरे लगाने लगेगी। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड जैसी ट्रेन में सफर का अहसास कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हो सकेगा। इस रूट पर अब वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। अत्याधुनिक तकनीकी से लैस यह ट्रेन बर्फबारी और माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में भी नहीं ठहरेगी। अगर ट्रैक पर ज्यादा बर्फबारी हो गई और तीन घंटे तक ट्रेन को बर्फ हटने का इंतजार करना पड़ा तो भी ट्रेन के भीतर मौजूद यात्रियों को ठंड का अहसास नहीं होगा और गर्म पानी की सुविधा मिलती रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे ने तैयार किया खास रैक
रेलवे ने कश्मीर घाटियों की पटरियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का खास रैक तैयार किया है। जनवरी महीने के आखिर तक यह ट्रेन कश्मीर के फेरे लगाने लगेगी। ट्रेन को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। कोच में सेंट्रलाइज्ड हीटिंग की व्यवस्था है। सफर के दौरान स्क्रीन विंडो पर बर्फ भी नहीं जमेगी। शौचालय में हीटर का इंतजाम किया गया है और गरम पानी की सुविधा मिलेगी। हर कोच के लिए 1800 वाट के सिलिकॉन हीटिंग पैड्स से लैस वॉटर टैंक लगाया गया है।
विज्ञापन

20 जनवरी के बाद हो सकती है शुरू
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट का उद्देश्य कश्मीर घाटी से देश के बाकी हिस्सों तक रेल कनेक्टिविटी प्रदान करना है। कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन 20 जनवरी के बाद शुरू हो सकती है। इससे क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान होगा। स्वदेशी तकनीक पर तैयार की गई वंदे भारत ट्रेन को एयर ड्रायर सिस्टम से भी लैस किया गया है। लोको-पॉयलटों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से लैस है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित, विश्वसनीय और विश्व स्तरीय ट्रेन तैयार किया गया है। इस ट्रेन को दिल्ली शकूरबस्ती रेल शेड में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें