फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जम्मू तवी तक विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 मई से लागू होगा फैसला, ट्रेन में कोच संख्या 8 से बढ़ाकर 20 की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार अब जम्मू तवी तक कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
रेलवे के अनुसार, नई व्यवस्था 2 मई से लागू होगी। ट्रेन संख्या 26401/26402 (कटरा-श्रीनगर-कटरा) और 26404/26403 (श्रीनगर-कटरा-श्रीनगर) वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक बढ़ाया गया है। साथ ही ट्रेनों में कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है, ताकि ज्यादा यात्री सफर कर सकें। इस विस्तार के दौरान ट्रेन रियासी, बनिहाल और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे का कहना है कि इस कदम से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-शामली रेलखंड पर ब्लॉक के चलते ट्रेन के समय में बदलाव
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर सिंगल लाइन खंड पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते एक ट्रेन के समय में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार, इस खंड पर 5 घंटे 30 मिनट के ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 64020 (शामली-दिल्ली जंक्शन) को रीशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन 2 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 40 मिनट की देरी से चलेगी। हालांकि, शामली स्टेशन से ट्रेन लगभग 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत और संचालन सुधार कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें