फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अशोक नगर, मीत नगर में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर अशोक नगर और मीत नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर कई स्थानों पर भंडारे और फल-प्रसाद वितरण के आयोजन भी किए गए। शोभायात्रा अशोक नगर और मीत नगर की कई गलियों व मोहल्लों से होकर गुजरी। कार्यक्रम का आयोजन जय मांई की सेवा ट्रस्ट और भगवान वाल्मीकि सेवा समिति और मिल्खा ग्रुप सहित कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से किया गया। आयोजन में जय मांई की सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ओमपाल सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुकेश टांक और भगवान वाल्मीकि सेवा समिति के प्रधान संजीव चौटाला, सुधीर गागड़ा सहित अन्य सहयोगी शामिल रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें