नई दिल्ली। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कलावती सरन बाल अस्पताल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैनिटरी पैड के सही इस्तेमाल और व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि पैड को नियमित अंतराल पर बदलना चाहिए। इसे बदलने से पहले और बाद में हाथ धोना जरूरी है। इस्तेमाल किए गए पैड को कागज में लपेटकर कूड़ेदान में डालें, शौचालय में फ्लश न करें। विशेषज्ञों ने साफ-सफाई बनाए रखने और माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करने की सलाह दी।