फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर सूरजकुंड मेले में बड़ी भीड़, आकंड़ा 9 लाख

Sun, 15 Feb 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले में शनिवार तक दर्शकों का आंकड़ा नौ लाख से अधिक पहुंच गया। अकेले शनिवार को डेढ़ लाख से अधिक दर्शक मेले में पहुंचे। सुबह के समय भीड़ कम थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन


हालत यह थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। सूरजकुंड रोड पर दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही थीं।

मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक एवं हरियाणा पर्यटन विभाग की प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने बताया कि मेले में इस बार लोगों का जोश और उत्साह अधिक है। इस बार मेले में विदेशी भागीदारी ने भी नया रिकार्ड कायम किया है, जिसमें 63 से अधिक कलाकार और 132 सांस्कृतिक कलाकार पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले में 195 से ज्यादा विदेशी कारीगरों और कलाकारों ने भाग लिया जो एक रिकार्ड है। इस बार मेले में 70 प्रतिशत से अधिक नेशनल और स्टेट अवार्डियों को स्थान दिया गया है। इसके अलावा 13 हैरीटेज क्राफट के स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन


राज्यपाल आज करेंगे मेले का समापन
पिछले 14 दिनों से चल रहा सूरजकुंड मेला रविवार को समाप्त हो जाएगा। समापन अवसर पर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन करेंगे। मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे मेले का औपचारिक समापन किया जाएगा। इस दौरान शिल्पकारों व कलाकारों को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा। मुख्य चौपाल पर समापन के पूर्व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें