फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 हजार की जगह एटीएम से निकलने लगे 40 हजार, मच गई छीनाझपटी

Sat, 04 Feb 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
वैशाली स्थ‌ित वो एटीएम जहां से बरसे पैसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-2 स्थित निजी बैंक के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते बृहस्पतिवार शाम नोटों की झड़ी लग गई। दो हजार निकालने आए युवकों के सामने जब 20 हजार रुपये निकल आए तो उनमें छीनाझपटी मच गई।
विज्ञापन


शोर और एटीएम में झगड़ा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम बंद करवा दिया। तकनीकी टीम ने पहुंचकर शुक्रवार को एटीएम की मरम्मत की।

वैशाली सेक्टर-2 स्थित निजी बैंक के एटीएम से बृहस्पतिवार शाम कुछ युवक रुपये निकालने पहुंचे थे। एक युवक ने दो हजार रुपये निकाले तो 20 हजार रुपये निकल आए, जबकि उसके मोबाइल पर सिर्फ दो हजार निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार निकालने पर 40 हजार निकले

वैशाली का वो एटीएम जहां 2000 की जगह न‌िकले 10000 - फोटो : अमर उजाला
​इसके बाद उसके साथ आए और युवक भी रुपये निकालने लगे। चार हजार निकालने पर 40 हजार निकले। इस बीच तीन-चार युवकों के बीच रुपये निकालने को लेकर छीनाझपटी शुरू हो गई।

शोर मचता देख वहां भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद युवक रुपये लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम बंद करवा दिया और बैंक को मामले की सूचना दी।

शुक्रवार शाम तकनीकी टीम पहुंची और एटीएम की जांच की। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि एटीएम के रुपये डालने के बाद नोटों की ट्रे खुली रह गई थी, जिसके बाद अधिक रुपये निकल गए। सीसीटीवी फुटेज से रुपये निकालने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें