फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज: दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम धामी, UCC पर भी हुई चर्चा

Tue, 04 Jul 2023 01:13 AM IST
Digvijay Singh एनआई, नई दिल्ली

सार

माना जा रहा है कि UCC को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से चर्चा की है। ये मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के आवास पर हुई।
विज्ञापन
अमित शाह से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दिल्ली में देर रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह पहली मुलाकात की है।

विज्ञापन

 

माना जा रहा है कि UCC को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से चर्चा की है। ये मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए भारत सरकार से विशेष सहायता के तहत 1774 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। 
 
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों के दृष्टिगत बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीमा को हटाने का भी अनुरोध किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें