एक युवती रास्ता भटक गई। उसे फल वाले युवक ने झांसा दिया और कमरे पर ले जाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। दरिंदों ने रुपये लूटकर हैरान करने वाला कांड किया।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। रास्ता भटककर सिकंदराबाद पहुंची बागपत की युवती के साथ फल व्रिकेता समेत चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। इसके बाद आरोपियों ने उससे सात सौ रुपये लूट लिए और उसे सड़क पर छोड़ दिया।
पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
जनपद बागपत निवासी युवती ने बताया कि रविवार सुबह वह शॉपिंग करने के लिए दिल्ली गई थी। लौटते समय भूलवश वह दिल्ली से खुर्जा अलीगढ़ के लिए जाने वाली बस में सवार हो गई।