फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर, कहा-सरकार क्यों नहीं सुन रही किसानों की बात

Sat, 05 Dec 2020 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गाजीपुर बॉर्डर (यूपी-दिल्ली बॉर्डर) पर पहुंचकर किसानों के साथ कृषि कानूनों का विरोध किया। 
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा यह सरकार किसान विरोधी है। सरकार जमाखोरी को बढ़ावा देना चाहती है। किसान कई दिनों से सड़कों पर हैं, सरकार क्यों किसानों की बात नहीं सुन रही। 

कांग्रेस किसानों के आंदोलन का पूरी तरह समर्थन करती है। उनका कहना है कि किसानों की मांगों को संसद में उठाया जाएगा। पार्टी हर तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि नए कानूनों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन


लल्लू ने किसानों द्वारा 8 तारीख को भारत बंद के एलान पर कहा कि भारत बंद में शामिल होने का निर्णय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का है। उनके निर्णय के बाद ही भारत बंद में शामिल होने का फैसला किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है। कृषि कानून वापस होने चाहिए। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी गेट स्थित धरनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया। साथ ही 2 मिनट राकेश टिकैत के साथ अकेले में वार्ता की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें