फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा में जेवर एयरपोर्ट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, दिए इतने करोड़

Mon, 27 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Jewar Airport
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र के दौरान जेवर एयरपोर्ट के लिए योगी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। अनुपूरक बजट पेश करने के दौरान भले ही सदन में भारी हंगामा रहा हो लेकिन जेवर एयरपोर्ट के लिए प्रदेश सरकार ने सोमवार को अनुपूरक बजट में 800 करोड़ मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


किसानों से जमीन खरीदने में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च का आकलन है। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार का अनुपूरक बजट पेश किया गया, जिसमें जेवर एयरपोर्ट के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे एयरपोर्ट को पंख लग सकेंगे। एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में कुल 1334 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इस पर करीब 4000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें से 1500 करोड़ रुपये नागरिक उड्डयन विभाग दे रहा है।

1500 करोड़ रुपये नोएडा प्राधिकरण देगा और 500 करोड़ रुपये ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और 500 करोड़ रुपये यमुना प्राधिकरण देंगे। इस तरह कुल 4000 करोड़ रुपये का इंतजाम हुआ है। इसके लिए अलग फंड बनेगा, जिसमें सभी अपनी हिस्सेदारी के हिसाब से रकम जमा करेंगे। यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार का कहना है कि एयरपोर्ट की जमीन खरीदने के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी। अगर किसान सहमति दे देते हैं तो शीघ्र ही जमीन अधिग्रहित कर टेंडर निकाला जाएगा और इसी साल के अंत तक काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे न सिर्फ इस जिले का, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों का बहुत विकास होगा। जानकार कहते हैं कि एयरपोर्ट के लिए अनुपूरक बजट में 800 करोड़ रुपये देने के फैसले से पता चलता है कि प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर है।  
विज्ञापन


वहीं, किसानों के विकास के लिए अनुपूरक बजट में 7223 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे भी जिले के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। किसान नेता मनवीर भाटी और मास्टर श्योराज रावल का कहना है कि फसल बीमा योजना हो, या फिर कृषि उत्पादन को बढ़ाने पर जोर, इस बजट से सभी को लाभ मिलेगा। बशर्ते, यह सही तरीके से किसानों तक पहुंच सके।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें