फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम नगर : तरुण के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम नगर में तरुण की हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए झगड़े में 26 वर्षीय युवक तरुण की मौत के मामले में उसके परिवार ने सीबीआई या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की है। शनिवार को इस संबंध में प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता हुई। आयोजन सर्व हिंदू समाज ने किया था। यहां मृतक तरुण के परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। तरुण की मां ने बताया कि छोटी सी बात पर कई लोगों ने उनके बेटे को घेरकर बेरहमी से पीटा। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस मामले की जांच सीबीआई से हो।
विज्ञापन


सर्व हिंदू समाज संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि तरुण को करीब 30 से 40 लोगों के समूह ने घेर लिया था और उस पर डंडों, रॉड, तलवार और पत्थरों से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। संगठन ने यह भी मांग की कि घटना से जुड़े सभी लोगों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही इलाके के सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर रिकॉर्डिंग को जब्त कर जांच में शामिल करने की भी मांग की गई है। इसके अलावा संगठन ने एक विशेष जांच समिति बनाने और इलाके में चल रही कथित अवैध रासायनिक गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग की है। यदि किसी तरह का नियम उल्लंघन मिलता है तो संबंधित स्थानों को सील करने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें