फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी एडोब के ऑफिस में चेकिंग नहीं कर सके कंमाडो

Wed, 29 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब के नोएडा के सेक्टर-25ए स्थित ऑफिस में पुलिस व एटीएस को चेकिंग करने की इजाजत कंपनी ने नहीं दी।
विज्ञापन


इससे एटीएस कमांडो व पुलिस टीम को लीड कर रहे डीएसपी डॉ. अनूप कुमार को ऑफिस के गेट के पास ही चेकिंग करके बैरंग लौटना पड़ा।

जबकि पंजाब में आतंकी हमले के बाद से नोएडा में हाई अलर्ट है और एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के आदेशानुसार रोजाना शहर के सार्वजनिक स्थल व एमएनसी, अन्य कंपनी, मॉल, मल्टीप्लेक्स, मेट्रो स्टेशनों आदि स्थानों पर एटीएस कमांडो की टीम व पुलिसकर्मी चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

डीएसपी ने बताया कि उन्हें एडोब के प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वह बिना पूर्व सूचना के किसी को भी ऑफिस के भीतर प्रवेश नहीं करने देते हैं। साथ ही, वह हथियारों के साथ किसी भी कमांडो को अंदर नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

जब पिस्टल व मैगजीन मॉल में गई

उन्हें बताया गया कि वह छुट्टी के दिन जांच करने आ सकते हैं। जबकि प्रत्येक स्थानों पर औचक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में डॉ. अनूप कुमार की दलील है कि वह अगर सूचना देकर चेकिंग करने कहीं जाएंगे तो शायद इसका महत्व ही नहीं रह जाएगा।

मालूम हो कि नोएडा में रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे व शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया जाता है।

अभियान के दौरान डीएसपी डॉ. अनूप कुमार ने चेकिंग की हकीकत जानने के लिए पिस्टल व मैगजीन एक गाड़ी में सीट के नीचे डालकर उसे स्पाइस माल के भीतर भेज दिया।

मॉल के सुरक्षाकर्मी व कुछ पुलिसकर्मियों ने खानापूर्ति के लिए चेकिंग की और कार को मॉल के भीतर जाने दिया। यह देखते ही फौरन डॉ. अनूप मॉल के गेट पर पहुंचे और सभी सुरक्षाकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद एटीएस कमांडो ने सभी को ठीक से जांच करने के गुर सिखाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें