फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी: जम्मू-कश्मीर के अभ्यर्थियों को अब अधिकतम उम्र में रियायत नहीं

Thu, 13 Feb 2020 04:58 AM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अखिल भारतीय सेवा के 796 पदों की प्राथमिक परीक्षा-2020 की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी। इस बार पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के मूल निवासियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट नहीं मिलेगी। हालांकि अन्य श्रेणियों के लिए उम्र संबंधी रियायतें जारी रहेंगी।

विज्ञापन


यूपीएससी के मुताबिक परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीएम 32 वर्ष है। बीते साल तक एक जनवरी, 1980 से 31 दिसंबर, 1989 के बीच जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी रहे अभ्यार्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट थी। नई अधिसूचना में इसको खत्म कर दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा के लिए तीन मार्च, 2020 शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा से तीन हफ्ते पहले प्रवेश पत्र जारी होगा और परीक्षा 31 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें