फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में हंगामा, शिक्षकों व अतिथियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना।
नगीना थाना क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडीखेड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हंगामा और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत के अनुसार 15 अगस्त को ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक स्कूल परिसर में धूम्रपान कर रहे थे और मंच से बच्चों को नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे। पूर्व सरपंच दिनेश कालरा, एसएमसी चेयरमैन और अन्य लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अध्यापक मोहम्मद इरशाद के साथ भी हाथापाई की गई। सूचना मिलने पर डायल-112 को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि संबंधित अभिभावकों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें