फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिल्ड्रन होम से 11 वर्षीय बालक लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। गांव घुसपैठी स्थित एक चिल्ड्रन होम से 11 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। चिल्ड्रन होम प्रशासन की शिकायत पर तावड़ू सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चिल्ड्रन होम के केयरटेकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बच्चा 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे परिसर से बाहर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। बच्चे की उम्र लगभग 11 वर्ष है। उसे 2022 में पुलिस और चाइल्डलाइन की मदद से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आदेश पर चिल्ड्रन होम लाया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें