फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं करने पर चौकी इंचार्ज निलंबित

Mon, 27 Jun 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
फरियादी की शिकायत दर्ज नहीं करने पर पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने सिकरौना चौकी इंचार्ज एसआई रामनाथ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर 55 थाना इंचार्ज वरुण कुमार ने बताया कि सिकरौना चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष शिकायत लेकर चौकी पहुंचा था।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज रामनाथ ने शिकायत दर्ज किए बिना पीड़ित पक्ष को लौटा दिया था। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा।

रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की जानकारी होने पर पुलिस आयुक्त ने चौकी इंचार्ज के निलंबन का फरमान सुना  दिया। पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराना आम नागरिक का अधिकार है, किसी भी फरियादी को शिकायत दर्ज किए बिना थाने या चौकी से वापस नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें