जामिया ने ने करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का एलान किया है। जामिया के रजिस्ट्रार कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ का चुनाव जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के बाद आयोजित किया जाएगा।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को कई अहम फैसले किए। प्रशासन ने करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को जारी रजिस्ट्रार कार्यालय के आदेश के मुताबिक, जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ का चुनाव जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के बाद आयोजित किया जाएगा। जामिया प्रशासन ने आदेश जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
जामिया प्रशासन ने बताया, विरोध प्रदर्शन की अवधि के दौरान छात्रों को जारी किए गए निलंबन और कारण बताओ नोटिस को तुरंत वापस (निरस्त) लिया जाता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाइयों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।
एबिन और रेहान पंवार अभी भी भूख हड़ताल पर
रिदा नौशाद, जासिम और रेहान हैदर ने भूख हड़ताल खत्म की। अब एबिन और रेहान पंवार भूख हड़ताल पर हैं। ये दोनों भी प्रशासन द्वारा किए समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। मगर फिर भी भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
तीन सांसदों पर एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर तीन सांसदों के खिलाफ बिना अनुमति कैंपस में घुसने और माहौल खराब करने के आरोप में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। इन सांसदों में कांग्रेस लोकसभा सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मोहिबुल्लाह नदवी शामिल हैं। इन पर बिना अनुमति और अनधिकृत रूप से कैंपस में घुसने और छात्रों को भड़का कर माहौल खराब करने का आरोप है।
दक्षिण-पूर्व जिले के जामिया नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की शिकायत पर दर्ज की गई है। जामिया में छात्र पिछले 14 दिनों से प्रदर्शन जारी था। छात्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन को बहाल करने, चुनाव की तारीखों का ऐलान करने, प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लेने और चीफ प्रॉक्टर व सुरक्षा सलाहकार का इस्तीफे की मांग कर रहे थे।