फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब बिना मीटर नहीं चलेंगे आटो-थ्री व्हीलर

Wed, 14 Jan 2015 11:36 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने सूबे में बिना मीटर आटो-थ्री व्हीलर के चलने पर रोक लगा दी है। मंगलवार को परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नायक द्वारा जारी किए गए आदेश बृहस्पतिवार को सभी आरटीओ-एआरटीओ को मिल गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही आटो की फिटनेस-नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। फरवरी से बिना मीटर वाले आटो-थ्री व्हीलर के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।

परिवहन आयुक्त ने प्रदेश में सभी आटो-थ्री व्हीलर में मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया है। मीटर के बिना आटो-थ्री व्हीलर की फिटनेस-लाइसेंस नवीनीकरण और पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।

बुधवार को आरटीओ आफिस से 189 आटो बिना फिटनेस के वापस लौटाए गए। इनको मीटर लगवाकर इसके कागजात आरटीओ ऑफिस में जमा कराने होंगे। इसके बाद ही आटो की फिटनेस, नवीनीकरण और पंजीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें