फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: कंपनी की बैठक में डायरेक्टर ने चलाई गोली, दो की मौत

Thu, 12 Mar 2020 06:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

-बोर्ड मीटिंग के दौरान लेनदेन के विवाद में हुई घटना
-छपरौला स्थित यूपी टेलीलिंक्स लिमिटेड में हुई घटना
-पुलिस कमिश्नर, फॉरेंसिक व बैलेस्टिक टीम मौके पर 
-कंपनी के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
घायल डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी की बोर्ड मीटिंग में लेनदेन के विवाद में एक डायरेक्टर ने अपने दो साथी डायरेक्टरों को गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली मारने वाले डायरेक्टर समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक डायरेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल डायरेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी है। तीनों डायरेक्टर कंपनी में पार्टनर थे। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती डायरेक्टर का बयान दर्ज किया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बैलेस्टिक जांच टीम और फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छपरौला औद्योगिक क्षेत्र स्थित केबिल बनाने वाली कंपनी यूपी टेलीलिंक्स लिमिटेड में बृहस्पतिवार को बोर्ड मीटिंग चल थी। बोर्ड मीटिंग में कंपनी के तीन डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल और  राकेश कुमार जैन ( दोनों निवासी योजना विहार दिल्ली) और  नरेश गुप्ता निवासी अशोक विहार दिल्ली शामिल थे। तीनों बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब कंपनी आए। तीनों कंपनी में पार्टनर थे। मीटिंग के दौरान पुराने लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। बोर्ड मीटिंग में विवाद बढने पर डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल ने अपने दो साथी डायरेक्टरों को गोली मार दी और उसके बाद प्रदीप अग्रवाल ने खुद को भी गोली मार ली। 

विज्ञापन

केबल बनाती है यूपी टेलीलिंक फैक्ट्री

बोर्ड मीटिंग में तीन बजे गोली चलने की आवाज आने से कंपनी में अफरातफरी मच गई। दरवाजा खोलकर लहुलुहान राकेश बाहर की तरफ  दौड़ा। प्रदीप व नरेश के शव लहुलुहान जमीन पर पड़े थे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बादलपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। तब तक डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल और नरेश गुप्ता की मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने घायल राकेश कुमार जैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पांच बजे पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कंपनी के आसपास सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। 

पुलिस का बयान
डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि बादलपुर क्षेत्र में यूपी टेलीलिंक्स लिमिटेड केबिल बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के तीनों पार्टनर के बीच हुए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि झगड़े में प्रदीप ने अपने दो पार्टनर नरेश और राकेश को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने से नरेश व प्रदीप की मौत हो गई। कुल चार गोली चलने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है और बैलेस्टिक जांच (गोलयिं की जांच) टीम की तरफ से भी यही तथ्य सामने आया है। 

वहीं घायल राकेश जैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती राजेश जैन ने पुलिस को बयान दिया है कि मीटिंग में प्रदीप अग्रवाल ने गोली मार खुद को भी गोली मार ली। प्रदीप अग्रवाल अपना लाइसेंसी हथियार लेकर आया था। कमरे में तीन लोगों के अलावा कोई और नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें