बीती रात यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट को विभिन्न बैंकों से क्रेडिट कार्ड फ्रॉड करने वाले संगठित गिरोह के सरगना सहित 4 लोगों को गाजियाबाद के थाना कविनगर अंतर्गत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि इस गिरोह के निशाने पर आर्मी के क्रेडिट कार्ड होल्डर भी थे। पूछताछ से प्रकाश में आया की शैलेंद्र जो दिल्ली की एक डेटा मैनेज करने वाली कम्पनी मनी मंत्रा में काम करता है वह अवैध तरीके से गिरोह को पैसे लेकर क्रेडिट कार्ड धारकों का डेटा बेचता है।
बताना चाहेंगे कि मनी मंत्रा कई महत्वपूर्ण बैंकों का डेटा सम्भालने का काम करती है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कई बैंकों के करीब 50,000 कस्टमर का डेटा बरामद हुआ है।
इसी डेटा के आधार पर यह गिरोह कस्टमर को काल करके ओटीपी ले लेता था फिर उनके अकाउंट में सेंध लगाकर उसे मोबीक्विक के इसी ठगी के लिए बनाए गए वॉलेट में कस्टमर का पैसा ट्रांसफर कर लेते थे।
उसके बाद ये पैसा कई अन्य अकाउंट में ट्रांसफर करके निकाल लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सिटी बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, इंडसइंड, आरबीएल आदि बैंकों से सम्बंधित कस्टमर डेटा व कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए है।
इन्हीं लोगों द्वारा ठगे गए एनडीआरएफ में नियुक्त एक उप निरीक्षक द्वारा थाना कविनगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिलखवा हापुर का रहने वाला बलदेव सिंह तोमर, महेंद्रा एंकलेव शास्त्री नगर गाजियाबाद का रहने वाला संजीत उर्फ संदीप, शास्त्री नगर गाजियाबाद
का रहने वाला तपेस्वर व शास्त्री नगर गाजियाबाद का रहने वाला गजेंद्र शामिल हैं।