फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज का किराया बढ़ाने की तैयारी पूरी

Thu, 11 Feb 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टोल दरों में बढ़ोतरी से यूपी रोडवेज यात्रियों के किराये भाड़े में बढ़ोतरी की योजना बना रहा है। बृहस्पतिवार या शुक्रवार तक किराया बढ़ा दिया जाएगा। डीटीसी मंगलवार को ही दो रुपये प्रति यात्री किराया बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली से नोएडा आने या वापसी के दौरान बसों को टोल चुकाना होता है। इनके टोल का रेट पहले 3600 रुपये प्रतिमाह था। अब यह टोल दर 6000 रुपये हो गई है। इससे डीटीसी ने यात्रियों का किराया दो रुपये बढ़ा दिया है। इसी तरह से यूपी रोडवेज की बसें भी दिल्ली के रूट पर जाती हैं।

अब यूपी रोडवेज प्रबंधन अनुमान लगा रहा है कि यात्रियों की संख्या के लिहाज से कितना भाड़ा बढ़ाना चाहिए। इस बाबत नोएडा डिपो के एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या के मुताबिक , टिकट दरों में वृद्धि की जाएगी। दो रुपये तक टिकट दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। टोल कंपनी की ओर से आदेश की कॉपी मिलने के बाद बृहस्पतिवार या शुक्रवार तक किराये में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य ने बस यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। निर्माण कार्य के बगैर किसी पूर्व सूचना के डायवर्जन का बोर्ड लगाकर कई सड़कें एकाएक बंद कर दी जाती हैं। जिसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं दी जाती। जानकारों की मानें तो विकास कार्यों के दौरान निर्माण कंपनियां अपनी सुविधा के मुताबिक सड़कें बंद कर देती हैं। इससे शहर में यातायात प्रबंधन में खासी दिक्कतें आ रही हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी बस यात्रियों को पेश आ रही है। कई बार उन्हें रूट बदलकर यात्रा करना पड़ता है। वहीं इस बाबत डीटीसी प्रबंधन का कहना है कि कई बार रूट पर बस ले जाते समय चालक को आगे रूट बंद होने का पता चलता है। मजबूरी में उसे किसी दूसरे या तीसरे रास्ते से यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाना पड़ता है। इस वजह से तय रूटों पर डीटीसी की बसें नहीं चल पा रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें