फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता को वर्दीवाले का जवाब, 'खद्दर पहनना छुड़वा देंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता ने सत्ता से जुड़े होने की हनक दिखाई, तो वर्दीधारी ने इटावा-सैफई से जुड़े होने का रौब झाड़ा। इसे लेकर बृहस्पतिवार रात सेक्टर-18 में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


सत्ताधारी पार्टी के एक नेता अपनी साइट से सरिया चोरी होने की शिकायत लेकर सेक्टर-18 पुलिस चौकी पहुंचे थे। वह चौकी पर तैनात उस पुलिसकर्मी से उलझ बैठे, जो खुद इटावा-सैफई से ताल्लुक रखने और सत्ता का बेहद करीबी होने का दावा करता है।

देखते ही देखते दोनों आपस में एक-दूसरे को अपनी-अपनी ताकत का एहसास कराने में जुट गए। सपा नेता ने कांस्टेबल को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली, तो कांस्टेबल ने नेता को खद्दर पहनना छुड़वा देने का चैलेंज कर दिया।
विज्ञापन


नेता ने कांस्टेबल को सबक सिखाने के लिए शहर के एक बड़े पुलिस अधिकारी को फोन किया, लेकिन वो भी बीच बचाव करने में सफल नहीं हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी भी हाथ डालने से बचते हैं

अंत में उनके ऑफिस में बैठक भी हुई, फिर भी कुछ नतीजा नहीं निकला। चर्चा है कि कांस्टेबल और नेता जी दोनों ने ही अपने आकाओं से एक-दूसरे की शिकायत की है।

सूत्र बताते हैं कि कुछ माह पूर्व उक्त कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया था। आदेश जारी होने के थोड़ी देर बाद ही उसे सेक्टर-18 की ही चौकी पर वापसी कराना पड़ा था।

इसके बाद से पुलिस अधिकारी भी उस पर हाथ डालने से बचते हैं। एसएसपी किरण एस का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। एसपी सिटी को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें