गाजियाबाद के विजयनगर थाने में तैनात एक सिपाही ने ऑटो चालक से पांच साल तक ‘बंधुआ मजदूरी’ कराई और ‘गुंडा टैक्स’ वसूला। जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से ऑटो चालक परिवार समेत गाजियाबाद छोड़कर मेरठ चला गया।
कुछ दिन बाद लौटा तो उसे और पत्नी को घर में घुसकर पीटा और मोबाइल लूट लिया। शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही कृष्ण प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। चालक की तहरीर पर विजयनगर थाने में ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मेरठ के भावनपुर निवासी ऑटो चालक नीरज राठी विजयनगर में किराए पर रहता है। नीरज ने एसएसपी को बताया कि 5 साल पहले विजयनगर के मोनू से उसने 10 हजार रुपये उधार लिए थे, उधार चुकता करने के बाद भी मोनू ब्याज के तौर पर हजारों रुपये मांग रहा था।