फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने आग लगाकर की आत्महत्या

Wed, 09 Sep 2020 10:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के मोहल्ला फैसलाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फैसलाबाद के रहने वाले रईसुद्दीन ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक का पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। कारोबार में घाटे के चलते मृतक पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। वह आर्थिक तंगी के चलते ही अवसाद में था।

तनाव में आकर मंगलवार रात मृतक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के समय सभी परिजन रिश्तेदारी में दावत के लिए गए थे। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मामन चौकी की है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें